गुरुकुल का निर्माण 

गुरुकुल का निर्माण

कार्यक्रम का उद्देश्य:

विश्व परमार्थ सेवा संस्थान की तत्वावधान में पूज्य श्री अतुल जी महाराज के कुशल मार्गदर्शन में एक निःशुल्क आवासीय गुरुकुल का निर्माण किया जा रहा है। यह गुरुकुल सभी जातियों के विद्यार्थियों के लिए समर्पित होगा, जहां वे न केवल भौतिक शिक्षा, बल्कि आध्यात्मिक शिक्षा भी प्राप्त करेंगे।

मुख्य विशेषताएँ:

1. आवासीय व्यवस्था:

  • विद्यार्थियों के लिए सर्वसुविधा युक्त आवास, स्वच्छ जल, पौष्टिक भोजन, और शांतिपूर्ण अध्ययन वातावरण उपलब्ध रहेगा।

2. शैक्षिक और आध्यात्मिक शिक्षा:

  • विद्यार्थियों को गीता, रामायण, और अन्य सनातन ग्रंथों का अध्ययन कराया जाएगा।
  • उन्हें सनातन धर्म का मूल ज्ञान प्रदान किया जाएगा, जिससे वे जीवन के उच्च आदर्शों को आत्मसात कर सकें।
  • गुरुकुल का उद्देश्य है कि विद्यार्थी न केवल स्वयं धर्म के प्रति जागरूक बनें, अपितु आगे चलकर धर्म का प्रचार और प्रसार भी कर सकें।

3. व्यक्तित्व निर्माण:

  • विद्यार्थियों को एक संस्कारवान, चरित्रवान और जागरूक नागरिक के रूप में गढ़ा जाएगा।
  • उनके व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सम्पर्क करें:

यदि आप इस गुरुकुल प्रकल्प में भागीदार बनना चाहते हैं या सहयोग करना चाहते हैं, तो कृपया संपर्क करें:

फोन: 9425994477, 7999025527

WhatsApp